फार्मेसी अधिनियम उल्लंघन का आरोप, राज्य सभा सांसद को सौंपा ज्ञापन
फार्मेसी अधिनियम उल्लंघन का आरोप, राज्य सभा सांसद को सौंपा ज्ञापन
मथुरा । अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने औषधि नियम, 1945 में प्रस्तावित संशोधनों और नियम 64 में बदलाव के खिलाफ विरोध जताते हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह से मुलाकात कर के ज्ञापन दिया, राज्यसभा सांसद ने कहा कि राज्यसभा से लेकर हर जगह डीटीएबी का विरोध किया जाएगा ।
प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार ने बताया कि बीएससी स्नातकों को केवल छह माह के प्रशिक्षण के आधार पर दवाओं के प्रबंधन की अनुमति देना जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है, उनका कहना है कि बीएससी पाठ्यक्रम में फार्माकोलॉजी और क्लिनिकल फार्मेसी जैसे जरूरी विषय शामिल नहीं होते, फार्मासिस्टों ने आरोप लगाया कि यह संशोधन फार्मेसी अधिनियम, 1948 का उल्लंघन है और इससे लाखों योग्य फार्मासिस्टों के भविष्य पर असर पड़ेगा, चेतावनी दी कि बिना पेशेवर ज्ञान के दवाओं का वितरण मरीजों के लिए जानलेवा हो सकता है, एसोसिएशन ने सरकार और ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड से प्रस्तावित संशोधन तत्काल वापस लेने की मांग की ।







.jpeg)









