बच्चों की प्रगति में अभिभावकों की अहम भूमिका
बच्चों की प्रगति में अभिभावकों की अहम भूमिका
मथुरा । विकास खंड राया के प्राथमिक विद्यालय नगौड़ा में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें अभिभावकों को इंचार्ज प्रधानाध्यापिका अर्चना वर्मा ने बच्चों के नवीन नामांकन, नवीन सत्र की पुस्तक वितरण, स्कूल चलो अभियान रैली, संचारी रोग जागरूकता रैली, बच्चों के आधार, जन्म प्रमाण पत्र बनाने, दिव्यांग बच्चों का स्कूल में नामांकन करवाने आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर जानकारी दी ।
उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रगति में शिक्षकों के साथ- साथ अभिभावकों की भूमिका अहम है, जब तक अभिभावक सहयोग नहीं करेंगे तब तक बच्चों का विकास संभव नहीं हो सकता है, इस अवसर पर सभी बच्चों के अभिभावकों को स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया और उसके लाभ बताए गए, इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ सहित बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे ।







.jpeg)









