डिम्पल यादव ने हादसे पर जताया शोक, व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल

डिम्पल यादव ने हादसे पर जताया शोक, व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल
-शनिवार को वृंदावन पहुंचीं सपा सांसद डिम्पल यादव, बांकेबिहारी के किए दर्शन
   वृंदावन । समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव शनिवार को वृंदावन पहुंचीं, जहां उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दर्शन किए, इस दौरान मंदिर के गोस्वामीजन ने उनका स्वागत कर प्रसादी व अंगवस्त्र भेंट किए, सांसद के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने भी उनका जोरदार स्वागत किया, उन्होंने दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में यमुना नदी में हुए नाव हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया ।
   उन्होंने कहा कि श्रद्धालु आस्था के साथ वृंदावन आते हैं लेकिन इस तरह की घटनाएं बेहद पीड़ादायक हैं, उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की, सांसद ने हादसे के लिए व्यवस्थाओं में कमी और नावों की ओवरलोडिंग को जिम्मेदार ठहराया, उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना सरकार की जिम्मेदारी है और इसके लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए, साथ ही उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए हाई पावर्ड कमेटी के प्रयासों की सराहना की ।
   सपा सांसद डिम्पल यादव ने कहा कि वृंदावन में यमुना नदी में हुआ नाव हादसा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और पीड़ादायक है, श्रद्धालु आस्था के साथ यहां आते हैं लेकिन इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय हैं, मेरी संवेदनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं, हादसे के पीछे व्यवस्थाओं में कमी और नावों की ओवरलोडिंग प्रमुख कारण प्रतीत होते हैं, सरकार को चाहिए कि ऐसी लापरवाही दोबारा न हो, इसके लिए प्रभावी और सख्त इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी को अपने परिजनों को नही खोना पड़े ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1619513
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.