भाजपा खास अंदाज में मनाएगी बाबा साहब अंबेडकर की जयंती, हुई बैठक
भाजपा खास अंदाज में मनाएगी बाबा साहब अंबेडकर की जयंती, हुई बैठक
मथुरा । भाजपा ने डॉ0 बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है, शनिवार को पुष्पांजलि स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे की अध्यक्षता में कार्य योजना बैठक की गई जिसमें कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी मौजूद रहे, बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गयी, जिलाध्यक्ष ने बताया कि 14 से 20 अप्रैल तक जिले के सभी बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे ।
जयंती के पूर्व 13 अप्रैल को अंबेडकर चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, साथ ही शाम में दीपोत्सव का आयोजन होगा. उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को जिला मुख्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा और बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जायेगी, 15 से 17 अप्रैल तक महादलित बस्तियों व छात्रावासों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी जिसमें प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा, जिला महामंत्री आकाश चौधरी, अमन ठाकुर, कोसी चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, नरदेव चौधरी, जगमोहन पाठक, सहसंयोजक अजय परखम, सतीश वाल्मीकि, मनीषा पाराशर, मुदिता शर्मा, सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे ।







.jpeg)









