स्मार्ट मीटर : महिलाओं ने लक्ष्मीनगर बिजलीघर पर किया हंगामा

स्मार्ट मीटर : महिलाओं ने लक्ष्मीनगर बिजलीघर पर किया हंगामा
   मथुरा । थाना जमुनापार क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मी नगर बिजलीघर पर सोमवार सुबह उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब बड़ी संख्या में महिलाएं डंडा लेकर मौके पर पहुंच गईं और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगीं, बताया जा रहा है कि यह मामला स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर है जिससे स्थानीय लोग खासे परेशान हैं, महिलाओं का आरोप है कि हाल ही में उनके घरों में लगाए गए स्मार्ट मीटर के कारण बिजली के बिल अचानक कई गुना बढ़ गए हैं, जहां पहले बिल सामान्य आता था, वहीं अब एक महीने का बिल 5 से 7 हजार रुपये तक पहुंच रहा है ।
   महिलाओं ने बताया कि मीटर लगाते समय विभाग की ओर से न्यूनतम बिल आने का आश्वासन दिया गया था लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल उलट है, प्रदर्शन कर रही महिलाओं का यह भी कहना है कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बेहद खराब है, 24 घंटे में महज 4-5 घंटे ही बिजली मिल रही है जिसके कारण उन्हें पूरी रात अंधेरे में बितानी पड़ती है, इसके बावजूद भारी भरकम बिल थमाए जा रहे हैं जिससे उनका गुस्सा और बढ़ गया है, आक्रोशित महिलाएं सुबह करीब 11ः30 बजे बिजली घर पहुंचीं, लेकिन मौके पर कोई भी जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। इससे नाराज होकर महिलाएं केंद्र के बाहर ही धरने पर बैठ गईं और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। 
  उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे स्मार्ट मीटर उखाड़कर फेंक देंगी और विद्युत कर्मियों के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें महिलाओं का गुस्सा साफ देखा जा सकता है, फिलहाल प्रशासन और बिजली विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1623353
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.