बहुचर्चित कल्पतरु ग्रुप के खिलाफ दर्ज हुई एक और एफआईआर

बहुचर्चित कल्पतरु ग्रुप के खिलाफ दर्ज हुई एक और एफआईआर 
-देश के कई राज्यों में पहले से ही धोखाधड़ी में दर्ज हैं बडी संख्या में एफआईआर
-अभी भी रहस्यमय बनी हुई है कल्पतरु के सीएमडी जे0के0एस0 राणा की कथित मौत
    मथुरा । कल्पतरू ग्रुप ऑफ कंपनीज बिल्डटेक कारपोरेशन लिमिटेड पर निवेशकों से करोड़ों रुपये हड़पने के मामले में एक और एफआईआर दर्ज हुई है, देश के कई राज्यों में पहले ही ग्रुप के खिलाफ बडी संख्या में रिपोर्ट दर्ज हैं, कंपनी के मालिक की मौत का मामला भी अभी तक रहस्य बना हुआ है, कंपनी मालिक मृत है या जीवित यह भी कई साल से चल रही जांच में तय नहीं हुआ है ।
    एसीजेएम कोर्ट के आदेश पर 11 अप्रैल को थाना फरह में कंपनी के चेयरमैन व कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है, दादरा नगर हवेली के सिलवासा निवासी एजेंट गणेश देशमुख ने कंपनी पर फर्जी तरीके से पैसा जमा कराकर हड़पने का आरोप लगाया है, सिलवासा निवासी गणेश देशमुख ने बताया कि कल्पतरू ग्रुप ने उन्हें एजेंट नियुक्त कर करीब 150 से अधिक लोगों को शेयर होल्डर बनवाया, विजय पांचाल ठाणे, मोहन माचीगर मुंबई, घेला भाई पटेल गुजरात समेत कई राज्यों के लोगों ने कंपनी में निवेश किया था। 
  आरोप है कि कंपनी ने शेयर होल्डर के नाम पर बड़ी रकम जमा कराई, लेकिन अवधि पूरी होने के बाद भी निवेशकों का पैसा वापस नहीं किया गया, पीड़ित ने बताया कि 6 मार्च को मथुरा आने पर पता चला कि कंपनी ने काफी लोगों का पैसा हड़प लिया है, गरीबी और मजदूरी कर जोड़ा गया पैसा भी कंपनी ने नहीं लौटाया, भुगतान मांगने पर कंपनी की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, गणेश देशमुख ने 9 मार्च को थाना फरह व एसएसपी मथुरा को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसके बाद 10 मार्च को एसीजेएम कोर्ट मथुरा में वाद दायर किया, कोर्ट के आदेश पर अब आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, पुलिस का कहना है कि विवेचना कर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1623355
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.