ओलावृष्टि : फसल बीमा कराने वाले किसानों को ही मिलेगा मुआवजा

ओलावृष्टि : फसल बीमा कराने वाले किसानों को ही मिलेगा मुआवजा
-जनपद में बीमित 40 हजार किसानों को मिलेगा 65 करोड़ का मुआवजा
  मथुरा । जनपद में हाल ही में हुई ओलावृष्टि और तेज बारिश से प्रभावित किसानों के लिए राहत की बड़ी खबर है, योगी सरकार द्वारा करीब 65 करोड़ रुपये की धनराशि जल्द ही किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी जिससे फसल नुकसान की भरपाई हो सके, बीते दिनों आई प्राकृतिक आपदा से छाता, नौहझील, गोवर्धन और फरह क्षेत्र के किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ था, जिला प्रशासन द्वारा नुकसान का तेजी से आकलन किया गया और सर्वे रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है ।    
   जिलाधिकारी सीपी सिंह के निर्देशन में सभी तहसीलों के एसडीएम को निर्देशित किया गया कि किसानों की क्षति का सटीक व अधिकतम आकलन किया जाए ताकि उन्हें उचित मुआवजा मिल सके, प्रशासन ने दिन-रात काम करते हुए सर्वे प्रक्रिया को प्राथमिकता दी, जनपद में लगभग 70 हजार किसानों ने फसल बीमा कराया हुआ है जिनमें से करीब 40 हजार किसानों को बीमा का लाभ मिलना सुनिश्चित माना जा रहा है, प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार बीमा कंपनियों के माध्यम से भी जल्द भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि किसानों को समय पर राहत पहुंचाना प्राथमिकता है, ताकि वे अगली फसल के लिए तैयार हो सकें ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1623375
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.