द्वारकाधीश मंदिर में सोमवार को मनेगा अक्षय तृतीया पर्व
द्वारकाधीश मंदिर में सोमवार को मनेगा अक्षय तृतीया पर्व
मथुरा । द्वारकाधीश मंदिर में अक्षय तृतीया का पर्व कल, 20 अप्रैल को मनाया जाएगा, पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठा0 द्वारकाधीश के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी (एडवोकेट) ने बताया कि 20 अप्रैल को प्रातः काल 10 बजे राजभोग के दर्शन में ठाकुर जी को सर्वांग चंदन धराया जाएगा।
ऋतु परिवर्तन के अनुसार सोमवार से ही ठाकुर जी को विशेष सत्तू का भोग अर्पित किया जाएगा, इसके साथ ही ठंडा जल, खस और अन्य सभी शीतल वस्तुओं का सेवन कल से प्रारंभ होगा, ठाकुर जी को शीतलता प्रदान करने वाले सभी पदार्थों को कल से ही सेवा में धराया जाएगा, समस्त धर्मप्रेमी जनता से अनुरोध है कि सोमवार प्रातः काल राजभोग के दर्शन कर पुण्य के भागी बनें ।






.jpeg)









