शिवकुमार जिलाध्यक्ष तो राजकुमार मंत्री घोषित, निर्विरोध चुनाव सम्पन्न
शिवकुमार जिलाध्यक्ष तो राजकुमार मंत्री घोषित, निर्विरोध चुनाव सम्पन्न
-माध्यमिक शिक्षक संघ चुनाव हुआ सम्पन्न, सभी पदाधिकारियों का किया स्वागत
मथुरा । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट की जनपदीय कार्यकारिणी का निर्वाचन निर्विरोध हुआ, चुनाव प्रक्रिया में शिक्षकों की एकजुटता और आपसी सहमति का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला, निर्वाचन अधिकारी भगवान स्वरूप शर्मा ने बताया कि शिवकुमार सिंह जिलाध्यक्ष, राजकुमार अत्री जिला मंत्री तथा राकेश कुमार ठकुरेला को जिला कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। तीनों पदाधिकारियों के चयन पर शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया ।
निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि शेष कार्यकारिणी के पदों का चयन भी आपसी सहमति से शीघ्र ही किया जाएगा, कार्यक्रम के अंत में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने, शिक्षक हितों की रक्षा करने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश सिंह राणा, मंडलीय मंत्री जयप्रकाश शर्मा, जगवीर सिंह नौहवार, मु. यूनुस, भगवान स्वरूप शर्मा मंडल अध्यक्ष अलीगढ़, पूरन सिंह, मनोज सिंह छौंकर, विधान चंद्र वर्मा, प्रमोद कुमार पटेल, रविशंकर त्रिपाठी, जीवनलाल, राजकुमार अत्रि, प्रशांत शर्मा, रजनीश जायसवाल, बंशीधर, ओमप्रकाश शर्मा, विशंभर दयाल, अनिल कुमार विश्वकर्मा, जितेंद्र सिंह सेंगर, राजेश कुमार यादव, लोकेंद्र सिंह, बलदेव प्रसाद, चंद्रशेखर, राकेश कुमार चौधरी, शैलेंद्र कुमार यादव, रविकांत यादव, दिनेश कुमार यादव, डॉ0 सत्य प्रकाश सिंह, डॉ0 प्रवीण कुमार यादव, शिल्पी श्रीवास्तव, नरेश कुमार पांडेय, कृष्ण कुमार, डालचंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे ।







.jpeg)









