अंबेडकर सम्मान समारोह के तहत सम्पन्न हुई विचार संगोष्ठी
अंबेडकर सम्मान समारोह के तहत सम्पन्न हुई विचार संगोष्ठी
वृंदावन (मथुरा) । भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में अंबेडकर पार्क में भारत रत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह के उपलक्ष्य में एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया, गोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने की, संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्याम भदौरिया ने कहा कि डॉ0 अंबेडकर का जीवन समाज के वंचित वर्गों के उत्थान व अधिकारों की रक्षा का प्रेरणास्रोत है ।
महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि बाबा साहब ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को एक सशक्त आधार प्रदान किया जिससे प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार प्राप्त हुए, उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा, महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने कहा, भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है, संचालन महामंत्री विनीत शर्मा ने किया, महामंत्री कुंजबिहारी चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष ललित गौतम, मंत्री मनोज ठाकुर सौनोठ, पार्षद अंकुर गुर्जर, जिला सहकारी संघ अध्यक्ष निरंजन सिंह धनगर, मुकेश सारस्वत, प्रमोद बंसल,बृजेश अहेरिया,मंडल अध्यक्ष जितेंद्र वार्ष्णेय,मंडल महामंत्री सतीश बघेल, मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा आदि मौजूद रहे ।







.jpeg)









