अखतीज : ठाकुर बांके बिहारी के चरण दर्शन को उमड़ी भीड़

अखतीज : ठाकुर बांके बिहारी के चरण दर्शन को उमड़ी भीड़
-बांकेबिहारी के चरणों में सेवायतों ने अर्पित किया चंदन, दर्शन कर धन्य हुए श्रद्धालु
  मथुरा । अखतीज यानी अक्षय तृतीया पर वृंदावन में भीड़ का जमावड़ा देखने को मिला, जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से चाकचौबंद व्यवस्था की गईं, यातायात नियंत्रण के लिए रूट प्लान लागू किया गया और समूचे वृंदावन को सेक्टर और जोन में बांट कर सेक्टर व्यवस्था लागू की गई, अक्षय तृतीया पर वर्ष भर में अक्षय तृतीया पर ठाकुर जी के एक बार चरण दर्शन होते हैं, अक्षय पुण्य की कामना को लेकर लाखों श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे। 


   नगर के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में अक्षय तृतीया पर वर्ष में एक बार होने वाले चरण दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, आराध्य के विशेष श्रृंगार और चरण दर्शन के दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया, अक्षय तृतीया पर्व सोमवार को ठाकुर बांकेबिहारी महाराज ने भक्तों को चरण दर्शन दिए, वर्ष में एक बार होने वाले चरण दर्शन के लिए श्रद्धालु सुबह से ही उमड़ पड़े, सेवायत गोस्वामियों ने आराध्य को पीले रंग की पोशाक धरण कराई और मलयागिरि चंदन के लड्डू उनके चरणों में सेवित कर उन्हें शीतलता दी, वहीं सत्तू और श्रऋु फल का भोग आराध्य को सेवित किया ।


   अक्षय तृतीया का पर्व वैसे तो देशभर में श्रद्धा भाव के साथ मनाया जा रहा है, भक्तजन सुबह यमुना स्नान कर नगर की पंचकोसी परिक्रमा करने के साथ ही आराध्य की चंदन सेवा एवं दर्शन करने के साथ ही दान पुण्य कर रहे हैं, सेवायत गोस्वामियों ने आराध्य बांकेबिहारी को पीले रंग की विशेष पोशाक धारण कराई, ग्रीष्म ऋतु की गर्मी से प्रभु को शीतलता प्रदान करने के उद्देश्य से, मलयागिरि चंदन के लड्डू उनके चरणों में अर्पित किए गए, साथ ही सत्तू और ऋतु फल का भोग भी लगाया गया, मंदिर के सेवायतों ने गुलाब जल से तैयार किए गए विशेष चंदन से श्रीविग्रह का लेपन भी किया, जो कि प्रभु को अत्यंत प्रिय है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1660647
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.