अक्षय तृतीया पर वृंदावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

अक्षय तृतीया पर वृंदावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
-स्वामी प्रेमानंद महाराज के किये दर्शन, भक्ति भाव में नजर आए दोनों सेलेब्रिटी
   वृंदावन । अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर धर्मनगरी वृंदावन में उस समय विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला जब क्रिकेटर विराट कोहली अपनी धर्मपत्नी एवं बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ स्वामी प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे, सोमवार प्रातः राधा केली कुंज में आयोजित प्रवचन सभा में दोनों ने संत के दिव्य प्रवचनों का श्रवण कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया ।
  क्रिकेटर विराट कोहली व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के आगमन की जैसे ही सूचना मिली, श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में उन्हें देखने की होड़ मच गई, बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने विराट और अनुष्का की एक झलक पाने के लिए उत्साह दिखाया, हालांकि इस दौरान दोनों ही पूर्णतः भक्तिभाव में लीन नजर आए और सादगी के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए, प्रवचन के दौरान संत प्रेमानंद महाराज ने भक्ति, सेवा और धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सच्ची श्रद्धा और समर्पण ही व्यक्ति को ईश्वर के निकट ले जाते हैं, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी श्रद्धापूर्वक संत के उपदेशों को सुना और आशीर्वाद प्राप्त किया, कार्यक्रम के बाद दोनों ने कुंज परिसर में कुछ समय व्यतीत किया और शांति एवं आध्यात्मिकता के इस वातावरण का अनुभव किया, विदित रहे कि वृंदावन में इस विशेष अवसर पर देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1927453
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.