प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न
प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न
मथुरा । सिविल डिफेंस मथुरा की वार्डन पोस्ट संख्या एक द्वारा आयोजित प्रतिभा की खोज नागरिक सुरक्षा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह अत्यंत गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ, यह कार्यक्रम एडीएम (नमामि गंगे) नंद प्रकाश मौर्य के निर्देशन एवं सहायक उपनियंत्रक नीरज श्रीवास्तव, चीफ वार्डन राजीव अग्रवाल, डिप्टी चीफ वार्डन कल्याण दास अग्रवाल तथा डिवीजनल वार्डन भारत भूषण तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि डिप्टी चीफ वार्डन कल्याण दास अग्रवाल एवं डिप्टी डिवीजनल वार्डन राजेश कुमार मित्तल उपस्थित रहे, विशिष्ट अतिथि सीनियर स्टाफ ऑफिसर दीपक चतुर्वेदी बैंकर, स्टाफ ऑफिसर दीपेश कुमार, रक्त मित्र फाउंडेशन के संस्थापक रविंद्र बंसल, आशीष कुमार एवं एसीएमबी स्कूल के वाइस प्रिंसिपल जितेंद्र कुमार ने विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, शील्ड, मेडल और नकद पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया, वार्डन पोस्ट संख्या एक के पोस्ट वार्डन एवं मास्टर ट्रेनर ई. अशोक यादव और डिप्टी पोस्ट वार्डन विकास सोनी के नेतृत्व में समस्त वार्डनों एवं फायरफाइटर्स का विशेष सहयोग रहा ।
अंत में ई. अशोक यादव ने सभी नवागंतुक अतिथियों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया, इस दौरान गिरीश वार्ष्णेय, प्रमोद शर्मा कौशल किशोर, हेमन्त, राजेश कुमार शिवहरे, श्याम सिंह, पवन, विकास सोनी, विनोद, कन्हैया सैनी, शुभम सिंह, अनुज, पंकज धनगर, करिश्मा, गुलशेर, देवेन्द्र कुमार, हरी नारायण अग्रवाल, आकाश, सोनू शिवहरे, लाभांश, पंकज कुमार, ओम प्रकाश, रामसती, विनोद कुमार, जितेन्द्र कुमार, सुमित कुमार, दर्शन सिंह निषाद, विशाल कश्यप एवं विशाल उपस्थित रहे ।







.jpeg)









