रक्तदाता फाउंडेशन ने शिविर लगाकर मनाया 10वाँ स्थापना दिवसप
रक्तदाता फाउंडेशन ने शिविर लगाकर मनाया 10वाँ स्थापना दिवस
मथुरा । जनपद एवं आसपास के अन्य जनपदों में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही संस्था रक्तदाता फाउंडेशन द्वारा अपना 10 वाँ स्थापना दिवस बेहद सादगी के साथ सदस्यों द्वारा रक्तदान कर मनाया, इस दौरान स्थानीय सद्भावना ब्लड बैंक में संस्थापक सदस्य यतेंद्र फौजदार, सदस्य राहुल लवानिया एवं दुर्लभ रक्त ग्रुप के रक्तदाता भारत भूषण शर्मा द्वारा रक्तदान किया गया ।
संस्थापक सदस्य यतेंद्र फौजदार ने बताया की विगत दस वर्षों में संस्था द्वारा 200 से ज़्यादा रक्तदान शिविर एवं 16000 से ज्यादा रक्त यूनिटों से समाज की सेवा की हैं और यह सेवा निरंतर जारी हैं, अमित गोयल एवं गोविंद खंडेलवाल ने सभी सहयोगियों, रक्तदानियों, संस्थाओं, मीडिया बंधुओं, रक्तकोषों को सहयोग के लिये धन्यवाद दिया, वहीं केशव मुखिया, कुशल अग्रवाल, गोपाल खंडेलवाल, प्रिंस खंडेलवाल, प्रीतम अग्रवाल, सौरभ अरोड़ा, आशीष गोयल आदि सदस्यों ने हमेशा की तरह जनहित में कार्य करने की शपथ ली, सद्भावना ब्लड बैंक, ब्रजवासी ब्लड बैंक, ब्रज ब्लड बैंक, लाइफ केयर ब्लड बैंक, आरकेएमएस ब्लड बैंक, सरकारी रक्त कोष आदि ने रक्तदाता फाउंडेशन के सहयोग के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया ।







.jpeg)









