साढ़े आठ करोड़ की लागत से बनेगा अक्रूर ज़ी स्मृति भवन

साढ़े आठ करोड़ की लागत से बनेगा अक्रूर ज़ी स्मृति भवन
-श्री अक्रूर जी चौरिटेबल ट्रस्ट ने अक्रूर स्मृति भवन का किया शिलान्यास
 वृंदावन । श्री अक्रूरजी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से श्री अक्रूरजी स्मृति भवन के 550 वर्ग गज में निर्माण के लिए नींव पूजन व शिलान्यास समारोह का आयोजन वात्सल्य ग्राम के सामने अक्रूर धाम रोड पर किया गया, नींव पूजन मुख्य अतिथि पूर्व मेयर अलीगढ़ आशुतोष वार्ष्णेय, चेयरमैन सासनी राजीव वार्ष्णेय और आरके गुप्ता ने आचार्य अभिनव शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोचारण से किया गया ।
    ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्ता तूफान ने बताया कि श्री अक्रूरजी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भवन की रजिस्ट्री पहले हो चुकी है, भवन में अक्रूर जी भगवान की विशाल मूर्ति स्थापित की जाएगी, राष्ट्रीय महामंत्री नेमी चन्द वार्ष्णेय ने बताया कि अक्रूर जी भवन के निर्माण से सम्पूर्ण भारत के वार्ष्णेय समाज के लोग अपने मांगलिक व सामाजिक कार्यों को सुगमता से कर पाएंगे, 8.5 करोड़ रुपए की लगत से भवन का निर्माण दो वर्ष में होगा जिसमे 44 एसी कमरे, रेस्टोरेंट, किचन और विशाल हॉल बनाया जायेगा। 
   कोषाध्यक्ष मनोज कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि मंच से वरिष्ठ नागरिकों के लिए ग्यारह लाख रुपये लागत का कमरा डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय ने बनाने की घोषणा की, इसी क्रम में पाँच लाख रुपये की लागत के कमरे के लिए नन्नूमल गुप्ता, कपिल कुमार, एच. एस. वार्ष्णेय, ई. दिनेश वार्ष्णेय, राजेश्वरी ने घोषणा की, गिरीश गुप्ता, मनोज कुमार वार्ष्णेय, प्रेमचंद वार्ष्णेय, ई. तपेंद्र कुमार गुप्ता, महेश वार्ष्णेय, योगेश कुमार वार्ष्णेय, कुंजबिहारी गुप्ता, मुनेश कुमार गुप्ता, भुवनेश कुमार वार्ष्णेय, अनिल कुमार वार्ष्णेय, जयकिशन गुप्ता, जेएम अत्री, एसके वार्ष्णेय, अनिता गुप्ता, मधु गुप्ता, वंदना गुप्ता, शारदा गुप्ता, डिंपल गुप्ता आदि मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1648179
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.