बांकेबिहारी कॉरिडोर : पहले आओ, पहले पाओ सिद्धान्त पर मिलेगी दुकान, फ्लैट
बांकेबिहारी कॉरिडोर : पहले आओ, पहले पाओ सिद्धान्त पर मिलेगी दुकान, फ्लैट
मथुरा । हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया है कि "पहले आओ-पहले पाओ" के सिद्धान्त पर दुकानों एवं फ्लैटों का आवंटन किया जाएगा यानि जो व्यक्ति पहले दुकान, भवन का बैनामा ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज के नाम करेंगे, उन्हें वरीयता के क्रम में पहले दुकान, फ्लैट का आवंटन किया जाएगा, मंदिर के आसपास जनसुविधाओं के विकास के लिए भूमि क्रय की जा रही है, श्रद्धालुओं को सुदृढ़ व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने को ठाकुर श्री बांकेबिहारी जी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी कटिबद्ध है, जनसुविधाओं के विकास क्षेत्र में आने वाले निवासियों को पर्याप्त धनराशि दी जा रही है, दुकान के बदले दुकान दी जा रही है ।
वहीं मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण द्वारा सुनरख एवं रुकमणि विहार में फ्लैट दिए जा रहे है, जिला मजिस्ट्रेट एवं ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य सचिव चन्द्र प्रकाश सिंह ने अवगत कराया है कि श्री बांके बिहारी मन्दिर प्रबन्धन हेतु गठित ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी, वृन्दावन के अध्यक्ष अशोक कुमार, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त), उच्च न्यायालय इलाहाबाद की अध्यक्षता में नौ अप्रैल को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है, जन सुविधाओं का विकास ब्रज क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन क्षेत्र की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है ।







.jpeg)









