कांग्रेस ने महिला आयोग की उपाध्यक्ष के खिलाफ किया प्रदर्शन
कांग्रेस ने महिला आयोग की उपाध्यक्ष के खिलाफ किया प्रदर्शन
-होली गेट चौराहे पर महिला कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, किया पुतला दहन
मथुरा । उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष व भाजपा नेता अपर्णा यादव द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का झंडा जलाए जाने के विरोध में कांग्रेस की महिला पदाधिकारियों ने मंगलवार को होली गेट पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया जिसका नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रुपा लवानिया ने किया, कार्यक्रम जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर के निर्देश पर किया गया ।
इस दौरान पीसीसी सदस्य लता चौहान ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित प्रतीत होती है, उन्होंने आरोप लगाया कि महिला सम्मान जैसे गंभीर विषय को जटिल प्रक्रियाओं से जोड़कर भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है, साथ ही कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार महिला आरक्षण के मुद्दे पर गंभीर नहीं है और कांग्रेस इसके लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं लोकमंच कलाकार सीमा मोरवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी की पहचान अब संस्कार व राष्ट्रधर्म के बजाय सत्ता लोभ से जुड़ती नजर आ रही है, ललिता देवी ने कहा कि जब महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की स्थिति सवालों के घेरे में है, तब बड़े-बड़े भाषण केवल औपचारिकता लगते हैं ।
वहीं पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलम कुलश्रेष्ठ ने भाजपा सरकार पर महिलाओं को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार परिसीमन के जरिए राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है, कार्यक्रम का संचालन गीता दिवाकर ने किया, प्रदर्शन एवं पुतला दहन में आरती चौधरी, अंजुल देवी, संजू देवी, नीरज देवी, लक्ष्मी देवी, नीता देवी, रामवती, आयुषी चौरसिया, निशा देवी, मंजू देवी, लीमा देवी, दुर्गा, गंगा देवी, भगवती देवी, कविता देवी, गुड़िया रानी, सावित्री, सपना चौधरी, कृष्ण माहौर, भगवान देई सहित सैंकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं ।







.jpeg)









