मई माह में खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल, सौंपा ज्ञापन
मई माह में खत्म हो रहा है ग्राम प्रधानों का कार्यकाल, सौंपा ज्ञापन
बलदेव । प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष योगेश गौतम ने क्षेत्र के प्रधानों के साथ मिलकर खंड विकास अधिकारी नेहा रावत को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन दिया, ज्ञापन में प्रधानों ने मांग की है कि वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल अगले चुनाव तक बढ़ाया जाए, पिछले 5 वर्षों में प्रधानों ने विपरीत परिस्थितियों में सीमित संसाधनों और अनेक चुनौतियों के बीच अपनी निष्ठा और ईमानदारी से गांव में सेवा की है, पंचायत चुनाव अभिलव होने पर वर्तमान प्रधानों का भी कार्यकाल बढ़ना चाहिए ।
ग्राम प्रधानों ने कहा है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड आदि राज्यों में वहां की प्रदेश सरकारों के द्वारा कार्यकाल बढ़ाया गया है, अगर सरकार प्रशासक नियुक्ति करती है तो गांव में आवश्यक बाद विवाद और रंजिश को भी बढ़ावा मिलेगा, कार्यकाल बढ़ेगा तो सामाजिक व्यवस्था ठीक रहेगी, इस तरीके की समस्याओं को बढ़ावा नहीं मिलेगा, खंड विकास अधिकारी नेहा रावत ने कहा कि आपकी बात को पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी तक पहुंचा दिया जाएगा, विपिन कुमार प्रधान, ओम प्रकाश प्रधान, होरीलाल, श्रीमती दुर्गेश, जगबीर सिंह, कालीचरण, नाथूराम, नीरज कुमार, विकास शर्मा, किशनलाल, संजू देवी, ओमेंद्र कुमार, पूजा देवी, राजकुमार बघेल, लाखन सिंह, अमर सिंह, मानवी सिंह, मानवेंद्र सिंह, सीमा, आरामी, धर्मवीर सिंह आदि प्रधान उपस्थित थे।







.jpeg)









