भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीएसए कॉलेज के सामने किया प्रदर्शन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीएसए कॉलेज के सामने किया प्रदर्शन
मथुरा । भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित न होने पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित विपक्षी दलों के खिलाफ प्रदर्शन किया, बुधवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष राजू यादव के नेतृत्व में महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कंकाली रोड स्थित बीएसए कॉलेज के मुख्य द्वार पर एकत्र होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया ।
इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने होली गेट पर प्रदर्शन के बाद पुतला दहन किया था जिसके बाद भाजपा ने आंदोलन की रणनीति बनाई और बीएसए कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पूजा चौधरी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास महिलाओं के सशक्तीकरण के विरोध से जुड़ा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी महिला विरोधी मानसिकता उजागर की है ।
प्रदेश युवा मोर्चा मंत्री पवन हिंडोल, महानगर मंत्री इं. कल्पना गर्ग, पूर्व पार्षद माधुरी सिंह, पूनम गौर, पूजा सैनी, आरती चतुर्वेदी, सुनीता शर्मा, कृष्णा चौधरी, नीलम चौधरी, हेमा सिंह, मनीषा, उमा दीक्षित, मंजू, निशा, नंदनी, प्रदेश मंत्री जिला महामंत्री युवा मोर्चा यतेंद्र फौजदार, सुमित शर्मा, पार्षद कुलदीप पाठक, मुनेश दीक्षित, गौरव भारद्वाज, अंकुर देवा प्रधान, सुशील अग्रवाल, ओंकार सिंह, अशोक यादव, प्रशांत चतुर्वेदी, धीरेंद्र सिंह, दिलीप अग्रवाल, राजा पंडित, मोनू गौतम, रजत, अंकुर शर्मा, दीपक नागर, अरविंद ठाकुर, कृष्णा आचार्य सहित अनेक मौजूद रहे ।







.jpeg)









