मथुरा में एक और गेस्ट हाउस में हुआ देह व्यापार का भण्डाफोड़

मथुरा में एक और गेस्ट हाउस में हुआ देह व्यापार का भण्डाफोड़ 
-आरएस गेस्ट हाउस में चल रही थीं अवैध गतिविधियां, हिरासत में लिये 7 युवक युवती
  मथुरा । कान्हा की नगरी में एक और गेस्ट हाउस गंदे धंधे में संलिप्त मिला है, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है, तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वहीं गेस्ट हाउस से चार युवतियों को भी पुलिस ने अपने संरक्षण में लिया है, अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है ।
   महानगर कोतवाली क्षेत्र के बीएसए चौकी इलाके में स्थित आर एस गेस्ट हाउस पर छापेमारी कर पुलिस ने देह व्यापार के मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, यह कार्रवाई एएसपी आशना चौधरी के नेतृत्व में की गई, पुलिस को सूचना मिली थी कि आरएस गेस्ट हाउस में लंबे समय से अवैध देह व्यापार संचालित हो रहा है, सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा, जहां से चार युवतियों और तीन युवकों को पकड़ा गया, छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है ।
   साथ ही गेस्ट हाउस संचालकों की भूमिका और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच भी शुरू कर दी गई है, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि थाना कोतवाली पुलिस को शनिवार की देर रात सूचना दी गयी थी कि कोतवाली क्षेत्र में एक गेस्ट हाउस में कुछ अवांछनीय गतिविधियां चल रही हैं, पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर छापामार कार्रवाई की, मौके से चार लड़कियां को मुक्त कराया गया और तीन लड़के गिरफ्तार किया गया हैं, इसमें खिलाफ कार्रवाई की जा रही है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2065244
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.