हाईवे किनारे खड़े युवक को कार ने रौंदा, मौत, एक अन्य घायल

हाईवे किनारे खड़े युवक को कार ने रौंदा, मौत, एक अन्य घायल 
  मथुरा । हाईवे पर चलना ही नहीं रुकना भी बेहद सतर्कता का काम है, खासकर रात के समय हाईवे खतरनाक हो जाता है, हाईवे किनारे खड़े वाहन हादसे कारण बनते हैं, हाइवे के किनारे मोटरसाइकिल के पास खड़े एक युवक को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया, हादसे में युवक की मौत हो गई। 
  चौमुहां के थोक जुझार निवासी चन्दन (25 वर्ष) पुत्र ब्रजमोहन अपने मित्र प्रशांत (18 वर्ष) के साथ शनिवार रात को कोसी से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे, रात करीब 12:15 बजे जब वे संस्कृति विश्वविद्यालय के समीप पहुंचे तो लघुशंका के लिए उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल सड़क किनारे कच्ची पटरी पर खड़ी की, चन्दन मोटरसाइकिल के पास खड़ा था, तभी दिल्ली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार काले रंग की कार ने मोटरसाइकिल और चन्दन को जोरदार टक्कर मार दी ।
   टक्कर इतनी भीषण थी कि चन्दन के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, हादसे में उसका साथी रॉकी भी घायल हो गया, घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, मृतक के चाचा बेदराम ने थाना छाता में लिखित तहरीर देकर आरोपी कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, चंदन की चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी, उसके दो छोटे बेटे हैं, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है, राहगीरों की मदद से घायल चन्दन को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1683240
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.