नगर निगम को ही नहीं थी निगम की पार्किंग पर कब्जे की जानकारी
नगर निगम को ही नहीं थी निगम की पार्किंग पर कब्जे की जानकारी
-नगर निगम ने लगातार शिकायतों के बाद अपने कब्जे में ली खुद निगम की पार्किंग
मथुरा । नगर निगम द्वारा बुधवार को बेहद ही चौंकाने वाली कार्यवाही की है, नगर निगम की पार्किंग पर अवैध कब्जा कर अन्य लोग निजी पार्किंग का संचालन कर रहे थे, नगर निगम को इस बात की जानकारी तक नहीं थी, हालांकि कुछ विवाद होने और आलाधिकारियों तक लगातार शिकायत पहुंचने के बाद नगर निगम की ओर से कार्यवाही की गई है, नगर निगम की पार्किंग पर अवैध रूप से कब्जा कर उसे निजी पार्किंग के तौर पर संचालित करने वालों को बेदखल कर नगर निगम ने अपने कब्जे में ले लिया है, अब नगर निगम इस पार्किंग का खुद संचालन करेगा ।
वृन्दावन में स्थित बांके बिहारी कॉम्प्लेक्स में नगर निगम मथुरा वृन्दावन की पार्किंग पर अवैध रूप से कब्जा कर उसका संचालन किये जाने के प्रकरण पर संज्ञान लिया गया है, बुधवार को नगर निगम द्वारा कार्रवाई कर पार्किंग स्थल से अवैध कब्जा हटाया गया तथा स्थल को नगर निगम के अधीन लेकर पार्किंग के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया गया है, यह कार्यवाही अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह के नेतृत्व में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नरेंद्र सिंह यादव, कर निर्धारण अधिकारी अरविंद कुमार, कर अधीक्षक हरिकृष्ण गुप्ता, राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार एवं ईटीएफ के जवान उपस्थित रहे ।
गौरतलब हो कि इससे पहले हाल ही में गोवर्धन चौराहे पर पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया तंग, पार्किंग के नाम पर बाकायदा 50 रुपये की पर्ची जबरन ऑटो और ई रिक्शा चालकों की काटी जा रही थीं, इतना ही नहीं यह पर्ची ऑटो और ई रिक्शा चालकों को थमाई भी जा रही थीं, जब ऑटो ई रिक्शा चालकों ने नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की तो नगर निगम की ओर से मामले में कार्यवाही करने की बात कही गई, गोवर्धन चौराहे के बाद वृंदावन में अवैध पार्किंग के मामले में नगर निगम की ओर से किसी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है और किसी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज नहीं कराई गयी है ।







.jpeg)









