धर्मनगरी में फिर देह व्यापार का खुलासा, हिरासत में लिए 9 युवक-युवती

धर्मनगरी में फिर देह व्यापार का खुलासा, हिरासत में लिए 9 युवक-युवती
-शहर कोतवाली क्षेत्र के डेम्पियर नगर में गिर्राज गेस्ट हाउस पर हुई छापामार कार्यवाही 
-लेडी सिंघम आईपीएस आशना चौधरी द्वारा की जा रही हैं ताबड़तोड़ कार्रवाई, मचा हड़कम्प
    मथुरा । भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में अवैध देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी बाग बहादुर क्षेत्र स्थित श्री गिर्राज गेस्ट हाउस में बड़े स्तर पर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है, इस हाई प्रोफाइल ऑपरेशन का नेतृत्व अपनी सख्त कार्यशैली के लिए चर्चित आईपीएस अधिकारी आशना चौधरी ने किया, इस छापेमारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, पुलिस टीम ने गेस्ट हाउस में दबिश देकर मौके से 5 युवकों और 4 महिलाओं को हिरासत में लिया है ।


   कार्रवाई के दौरान संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े कई अहम सबूत भी पुलिस के हाथ लगे हैं, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गेस्ट हाउस की आड़ में लंबे समय से देह व्यापार का संगठित नेटवर्क संचालित किया जा रहा था, सूत्रों के अनुसार पुलिस को इस अवैध कारोबार की लगातार शिकायतें मिल रही थीं जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा गया, अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर अफरातफरी मच गई और कई लोग बचने की कोशिश करते हुए भी दिखे लेकिन पुलिस ने पूरे परिसर को घेरकर सभी संदिग्धों को पकड़ लिया ।
   आईपीएस आशना चौधरी ने स्पष्ट संदेश दिया कि मथुरा में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की सख्ती की सराहना की है, फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गये लोगों से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है, गेस्ट हाउस संचालकों की भूमिका भी जांच के दायरे में हैं ।
  वहीं माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने पर कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं, मथुरा में हुई यह कार्रवाई सिर्फ एक छापामार कार्यवाही नहीं, बल्कि अवैध कारोबारियों के लिए सख्त चेतावनी है कि धार्मिक नगरी की मर्यादा को कलंकित करने वालों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता रहेगा, सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि थाना कोतवाली के चौकी बाग बहादुर क्षेत्र में श्री गिरिराज गेस्ट हाउस पर अवैध गतिविधियों के होने की सूचना प्राप्त हुई थी, मौके पर जाकर जब छापामारी की गई तो वहां पर महिला और पुरुष संदिग्ध अवस्था में मिले, उनके कब्जे से संदिग्ध वस्तुएं भी प्राप्त की गई, सभी को हिरासत में लेकर कार्यवाही की जा रही है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1691855
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.