शहर के असकुंडा घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान, दी गई चेतावनी
शहर के असकुंडा घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान, दी गई चेतावनी
मथुरा । नगर निगम की अधिकृत संस्था नेचर ग्रीन एवं प्रोजेक्ट के संयुक्त प्रयास से रविवार को द्वारकाधीश मंदिर के निकट स्थित असकुण्डा घाट पर विशेष स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान घाट क्षेत्र में व्यापक सफाई कर कूड़ा हटाया गया तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, विशेषकर खाने-पीने की दुकानों को अपने प्रतिष्ठानों पर कूड़ेदान रखने एवं उसका उपयोग सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गये ।
टीम ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने एवं स्वच्छता मानकों की अनदेखी पर जुर्माना लगाया जाएगा, इस दौरान दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए नगर निगम का सहयोग करने की अपील की गई, अभियान में नेचर ग्रीन के ऑपरेशन मैनेजर अभिषेक वाजपेयी, आईईसी मैनेजर सुजीत सिंह, जोनल गिरीश व आईईसी टीम के सदस्य कृ कान्हा, बुलबुल, काजल, वंदना, हेमा, भावना, दामिनी, रूपाकृतथा प्रोजेक्ट मथुरा से विपुल जी एवं उनकी टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई ।







.jpeg)









