गोवर्धन : डीएम, एसएसपी ने सुनीं फरियाद, 68 में से 11 का किया निस्तारण
गोवर्धन : डीएम, एसएसपी ने सुनीं फरियाद, 68 में से 11 का किया निस्तारण
-मांट में 42 में से 5, महावन में 30 में से 6, छाता में 52 में से एक तो सदर तहसील में 62 में से 7 शिकायतों का हुआ समाधान
मथुरा । जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने तहसील गोवर्धन में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की शिकायतें सुनी, जिलाधिकारी ने प्राप्त प्रार्थना-पत्रों के नियमानुसार त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया, डीएम ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करना है ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की शिकायतों को सुनते हुए डीएम सीपी सिंह ने शिकायत से सम्बंधित विभागीय अधिकारी को मौके पर बुलाकर तत्काल निस्तारित करने अथवा भूमि विवाद/अन्य किसी विवाद की स्थिति में शिकायतकर्ता सहित सभी पक्षों की उपस्थिति में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण के निर्देश दिए, उन्होंने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रातः 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जन समस्याएं सुने, जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्या का समाधान करना हम सबके लिए सर्वाेपरि है, कोई भी फरियादी तहसील दिवस या किसी भी कार्यालय से निराश होकर नहीं जाना चाहिए ।
एसडीएम गोवर्धन सुशील कुमार ने बताया है कि गोवर्धन तहसील में 68 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 11 का मौके पर निस्तारण किया गया है, एसडीएम मांट दीपिका मेहर ने अवगत कराया कि मांट तहसील में 42 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया, एसडीएम महावन ऊषा सिंह ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील महावन में 30 शिकायतें प्राप्त हुई तथा मौके पर 6 शिकायतों का निस्तारण किया गया, एसडीएम छाता वैभव गुप्ता ने अवगत कराया कि छाता में 52 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से एक का मौके पर निस्तारण हुआ, एसडीएम सदर आदेश कुमार ने अवगत कराया है कि सदर तहसील में 62 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 7 शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया ।







.jpeg)









