राया पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, अतिक्रमण हटाने की अपील
राया पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, अतिक्रमण हटाने की अपील
मथुरा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में शनिवार की रात्रि क्षेत्राधिकारी संजीव राय के नेतृत्व में कस्बा राया, चौकी विचपुरी, चौकी हाइवे, वृन्दावन कट पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, इस दौरान पुलिस ने दोपहिया व चार पहिया सन्दिग्ध वाहनों की तलाशी लेकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ कार्यवाही की ।
थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने कटरा बाजार सब्जी मंडी रामलीला मैदान मांट रोड आदि स्थानों पर पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल मार्च किया, इस दौरान थाना प्रभारी ने बाजारों में दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे तख्त बेन्च द्वारा किये गए अतिक्रमण को हटाने की अपील की अन्यथा सख्ती के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जायेगी ।







.jpeg)









