कॉरिडोर : शुभम गोस्वामी व लाभम गोस्वामी ने की एक और रजिस्ट्री
कॉरिडोर : शुभम गोस्वामी व लाभम गोस्वामी ने की एक और रजिस्ट्री
-अभी तक 1186.46 वर्ग मीटर जमीन की हो चुकीं हैं 13 भूखण्डों की रजिस्ट्री
मथुरा । ठाकुर बांकेबिहारी कॉरिडोर के लिए अब तक कुल 13 रजिस्ट्री हो चुकीं हैं जिनमें 1186.46 वर्ग मीटर जमीन का अधिग्रहण किया गया है, श्री बांके बिहारी जी मंदिर के आस पास जन सुविधाओं के विकास के लिए एक और रजिस्ट्री हुई जिसमें विक्रेता शुभम गोस्वामी एवं लाभम गोस्वामी पुत्रगण धर्मेन्द्र कुमार गोस्वामी के द्वारा 55.19 वर्ग मीटर भूमि की रजिस्ट्री तहसीलदार सदर के माध्यम से ठाकुर श्री बांके बिहारी जी (देवता) के नाम निष्पादित किया गया है ।
सोमवार को तीन मकान लगभग क्षेत्रफल 310 वर्ग मीटर बैनामें करने के लिए विक्रेता गणों ने अपने अभिलेख उपलब्ध कराये है, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा की उपस्थिति में रजिस्ट्री की प्रक्रिया संपन्न हुई है, सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में गठित ठाकुर श्री बांके बिहारी जी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के निर्देशों के क्रम में लगातार रजिस्ट्री कराई जा रही है, जन सुविधाओं के विकास क्षेत्र में आने वाले निवासियों को पर्याप्त धनराशि दी जा रही है, दुकान के बदले दुकान दी जा रही है, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण द्वारा सुनरख एवं रुक्मणि विहार में फ्लैट दिए जा रहे है ।







.jpeg)









