हाथ को धोने से दूर रहती हैं बीमारियां-मुख्य चिकित्सा अधिकारी
हाथ को धोने से दूर रहती हैं बीमारियां-मुख्य चिकित्सा अधिकारी
-जनपद में मनाया गया हाथ स्वच्छ्ता दिवस, आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम
मथुरा । जनपद में मंगलवार को विश्व हाथ स्वच्छता दिवस (वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे) मनाया गया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राधा बल्लभ के नेतृत्व में जनपद में विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, उन्होंने बताया कि हाथों में गंदगी छिपी होती है, जो सामान्य आंखों से दिखाई नहीं देती है, यह गंदगी किसी वस्तु को छूने, उसका इस्तेमाल करने और कई तरह के दैनिक कार्यों के कारण होती है, बिना हाथ धोए खाद्य एवं पेय पदार्थों का सेवन करने से यह गंदगी हमारे शरीर में चली जाती है, जो बाद में कई बीमारियों का कारण बनती है ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि लोगों में हाथों की धुलाई के प्रति जागरूकता के मकसद से पूरे विश्व में 5 मई को विश्व हाथ स्वच्छ्ता दिवस (वर्ड हैंड हाईजीन डे) मनाया जाता है, हाथों को साफ रखने से स्वाइन फ्लू, डायरिया और कई तरह के संक्रमण से काफी हद तक बचा जा सकता है, कहा कि कोरोना जैसे वायरस ने भी बता दिया था कि बार-बार हाथ धोना आपके शरीर के लिए एक आसान वैक्सीनेशन जैसा है, जो आपको कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रखता है, हमारे शरीर में होने वाली कई बीमारियों का कारण हाथों द्वारा मुँह या नाक के रास्ते पेट तक पहुंचे हुए वायरस या विषाणु होते हैं इसीलिए इन वायरस और बैक्टीरिया की रोकथाम के लिए भी हमें समय-समय पर साबुन और पानी से अपने हाथों को बार-बार धोने के बारे में बताया जाता है, इसका भी सबसे बड़ा कारण यही है की यदि हम बिना हाथ धोए अपने मुँह या नाक में हाथ डालते हैं तो जाने अनजाने कई तरह के वायरस हमारे शरीर में प्रवेश कर सकते हैं और यदि हम अपने हाथों को साबुन और पानी से धोते हैं तो वायरस का खात्मा काफी हद तक हो जाता है ।
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झींगुरपुरा के अंतर्गत आने वाले पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय श्रद्धानंद में पीएसआई इण्डिया और जेएसआई टीम द्वारा विद्यालय के छात्रों को हाथ धोने और साफ सफाई के बारे में बीसीसी एक्टिविटी पोस्टर प्रतियोगिता और हाथ धोने के चरणों के अभ्यास के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई जिसमें आशा वीना शर्मा ने बच्चों को हाथ धोना सिखाया और साफ सफाई के बारे में जानकारी प्रदान की, विद्यालय की प्रधानाचार्या अनीता मुदगल ने सभी को बताया कि हाथ धोने से हम कई तरह की बीमारियों की चपेट में आने के जोखिम को कम कर सकते हैं जिससे कि परिवार का पैसा और समय दोनों की बचत होती है, गोविन्द नगर की आशा निधि शर्मा ने महिला आरोग्य समिति की सदस्यों के साथ इस दिन को मनाया और सभी को हाथ धोकर इसके महत्व के बारे में बताया, स्टाफ नर्स सृष्टि ने उपस्थित सभी सदस्यों को हाथ धोने की विधि सुमन के बारे में बताया ।
पीएसआई के चोब सिंह एवं अजय कुमार ने बताया कि बच्चों को बचपन से ही घर और स्कूल में हाथ धोने के तरीके और उसके फायदे के बारे में बताया जाता है, लेकिन आज भी बहुत से लोग हाथ धोने के तरीके और उनके फायदों से अनजान हैं जिससे वो कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो जाते हैं, जो कई बार जानलेवा भी साबित होती हैं, इसी उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष वैश्विक रुप से ग्लोबल हैंडहाईजीन डे मनाया जाता है जिससे आसान, प्रभावी और सस्ते तरीके से खतरनाक बीमारियों को मात दी जा सके, जेएसआई की राजकुमारी ने बच्चों को हाथ धोने के महत्व को डिमोस्ट्रेशन करके बताया जो कि काफी उत्साहजनक रहा ।







.jpeg)









