सुनवाई : नगर निगम में पहुंची 19 शिकायत, दो का ही हुआ निस्तारण
सुनवाई : नगर निगम में पहुंची 19 शिकायत, दो का ही हुआ निस्तारण
मथुरा । जन शिकायतों पर प्रभावी ढंग से कार्यवाही किए जाने के लिए प्रत्येक मंगलवार को नगर निगम के तीनों कार्यालयों में जनसुनवाई होती है, पांच मई को भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त जग प्रवेश ने जनसुनवाई की। वृंदावन जोनल कार्यालय में अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक एवं सिटी जोन में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार द्वारा जनसुनवाई की गई।
जनसुनवाई के दौरान भूतेश्वर जोन में कुल नौ शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से चार अतिक्रमण, एक सफाई, एक लाइट, एक राजस्व एवं एक रैंप निर्माण के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से एक लाइट से संबंधित शिकायत का निस्तारण करा दिया गया है, वृंदावन जोन में कुल पांच शिकायत प्राप्त हुईं जिनमें से एक निर्माण, एक संपति, तीन जलकल से संबंधित शिकायत प्राप्त है हुई एवं सिटी जोन में चार शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें एक सफाई से संबंधित एवं तीन सड़क निर्माण से संबंधित थीं ।
जनसुनवाई में अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी, सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान, सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक, अधिशासी अभियंता निर्माण अमरेंद्र गौतम, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नरेंद्र यादव, सहायक अभियंता जल हेमेंद्र गौतम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामगोपाल आदि उपस्थित रहे।







.jpeg)









