उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम वाले छात्र, छात्राओं को किया सम्मानित
उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम वाले छात्र, छात्राओं को किया सम्मानित
मथुरा । श्रीजी बाबा सरस्वती शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज जतीपुरा मथुरा के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम को देखते हुए आज हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्र भैया बहिनों का सम्मान समारोह विद्यालय में सम्पन्न हुआ, समारोह का शुभारंभ अभिभावक राम प्रसाद शर्मा, भूपेंद्र सिंह सागर, भरत सिंह सागर, राकेश सिंह, शंकर सिंह एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर विनोद कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से मां शारदे के श्रीचरणों में दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रधानाचार्य, आचार्य बंधु एवं आचार्या दीदी ने सभी मेधावी छात्र, छात्राओं को पटुका उढ़ाकर तथा मिष्टान खिलाकर सम्मान किया। समारोह में बोलते हुए राम प्रसाद शर्मा ने कहा यह विद्यालय इस गोवर्धन क्षेत्र में अनूठी शिक्षा प्रदान करने वाला शिक्षा संस्थान है यहां छात्रों को नैतिक कर्तव्य का बोध कराया जाता है। भरत सिंह सागर ने कहा की विद्या भारती शिक्षण संस्थान पूरे भारत के राज्यों में फैली हुई है जहां छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं ।
छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार शिक्षा प्रदान की जाती है यहां नवाचारित शिक्षा से छात्र, छात्राओं का ज्ञान वर्धन किया जाता है, विद्यालय में अटल टिकिंरिंग लैब से छात्रों में वैज्ञानिक गुण उत्पन्न करने की क्षमता प्रदान की जाती है। कार्यक्रम का संचालन अजय शर्मा ने किया, इस अवसर पर षडानन भारद्वाज, बहादुर सिंह, सत्यवीर सिंह, आदेश पांडेय, मदन मोहन वशिष्ठ, प्रमोद कुमार, आशा शर्मा, वीनू पांडेय, विवेक शर्मा, घनश्याम सिंह एवं समस्त छात्र भैया बहिन उपस्थित थे।







.jpeg)









