मथुरा हार्ट इंस्टीट्यूट की अल्ट्रासाउंड, ईको मशीन प्रतिबंधित
मथुरा हार्ट इंस्टीट्यूट की अल्ट्रासाउंड, ईको मशीन प्रतिबंधित
-बुधवार को जनपदीय समुचित प्राधिकारी के निर्देश पर हुई कार्यवाही
मथुरा । बुधवार को जनपदीय समुचित प्राधिकारी के निर्देशों के क्रम में पी0सी0पी0एन0डी0टी0 समिति द्वारा अल्ट्रासाउंड सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया, पी0सी0पी0एन0डी0टी0 अधिनियम 1994 के नियमों का उल्लंघन करने पर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मथुरा हार्ट इंस्टीट्यूट के अल्ट्रासाउंड, ईको मशीन को सील कर दिया गया है ।

बुधवार को उपजिलाधिकारी सदर आदेश कुमार एवं नोडल अधिकारी पी0सी0पी0एन0डी0टी0 डॉ0 चित्रेश कुमार निर्मल एवं सदस्य उत्तम चौधरी द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग गोवर्धन चौराहे के निकट मथुरा हार्ट इंस्टीट्यूट का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान पी0सी0पी0एन0डी0टी0 अधिनियम के उल्लंघन पाए जाने पर तात्कालिक परिस्थितियों के दृष्टिगत उक्त अल्ट्रासाउंड, ईको मशीन को सील किया गया, इस मामले को लेकर शहर के स्वास्थ्य से सम्बंधित महकमे में चर्चाओं का दौर चल रहा है ।







.jpeg)









