डबल एनकाउंटर : मथुरा पुलिस की भिड़ंत में दो बदमाश ढेर
डबल एनकाउंटर : मथुरा पुलिस की भिड़ंत में दो बदमाश ढेर
-पुलिस के मुताबिक 30 लाख की डकैती में शामिल थे दोनों बदमाश
-कुख्यात बाबरिया गिरोह के सदस्य बताये जा रहे हैं मारे गये दोनों बदमाश
मथुरा । गुरुवार की सुबह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर हो गये, दोनों बदमाश 23 अप्रैल की रात को टैंटीगांव में कारोबारी के यहां पडी 30 लाख रुपये की डकैती में शामिल थे, डकैती की घटना के बाद विधायक राजेश चौधरी, डीआईजी शैलेश पांडेय, एसएसपी श्लोक कुमार ने भी घटना स्थल का मुआयना किया था और एसएसपी ने बदमाशों की तलाश में पूरी ताकत झौंक दी थी ।

एसएसपी ने बताया कि व्यापारी के घर वारदात करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई थी, जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से दोनों घायल हुए, उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई, दोनों का लंबा आपराधिक इतिहास है, इस कार्रवाई के दौरान दो सिपाही भी घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बदमाश सीसीटीवी कैमरे तोड गये थे और डीवीआर को निकाल ले गये थे, घटना के खुलासे के लिए एसएसपी श्लोक कुमार ने बदमाशों की तलाश में पुलिस की 17 टीमें का गठन किया था, पुलिस टीम लगातार बदमाशों की टोह लेने में लगी हुई थीं ।
गुरुवार की सुबह पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़ सुरीर क्षेत्र में ही हुई, इसी क्षेत्र में बदमाशों ने डकैती को अंजाम दिया था, मुठभेड़ में मारे गये दोनों बदमाशों का संबंध कुख्यात बावरिया गैंग से बताया जा रहा है, पुलिस की गोली लगने से घायल हुए दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया, मुठभेड़ में स्वाट टीम प्रभारी अजय वर्मा और स्वाट टीम का एक सिपाही भी घायल हुआ है, दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है ।
पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में मारे गए दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास काफी लंबा और गंभीर रहा है, अभियुक्त धर्मवीर उर्फ लंबू, जो राजस्थान के भरतपुर का निवासी था, पर राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई थानों में करीब 16 मामले दर्ज थे जिनमें कई में वह वांछित चल रहा था, दूसरा अभियुक्त राजेंद्र उर्फ पप्पू, जो अलवर का रहने वाला था, उसके खिलाफ राजस्थान और उत्तर प्रदेश के थानों में डकैती, लूट और आर्म्स एक्ट के तहत करीब 11 मामले दर्ज थे ।







.jpeg)









