बरसाना : राधारानी के दर्शन के दौरान रेलिंग में आया करंट, मचा हड़कम्प

बरसाना : राधारानी के दर्शन के दौरान रेलिंग में आया करंट, मचा हड़कम्प
  मथुरा । बरसाना के विश्व प्रसिद्ध श्रीजी मंदिर में गुरुवार को दर्शन के दौरान उस समय अफरा तफरी मच गई, जब मंदिर की लोहे की रेलिंग में अचानक करंट दौड़ने लगा, रेलिंग छूते ही कुछ श्रद्धालुओं को झटके महसूस हुए तो वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, सेवायतों और मंदिर कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं को रेलिंग से दूर हटाया और फिर दूरी बनवाकर दर्शन कराना शुरू कर दिया, घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए भय और असमंजस का माहौल बन गया ।
  श्रद्धालु एक दूसरे को रेलिंग से दूर रहने की चेतावनी देते नजर आए, भीड़ अधिक होने के कारण मंदिर कर्मचारियों को व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, सूचना मिलते ही मंदिर प्रशासन सक्रिय हो गया और विद्युत कर्मियों को मौके पर बुलाया गया, प्राथमिक जांच में किसी विद्युत तार में लीकेज या अर्थिंग की खराबी की आशंका जताई जा रही है, एहतियात के तौर पर रेलिंग के आसपास विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है, मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से लगातार अपील की जा रही है कि वे लोहे की रेलिंग को हाथ नही लगाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, वहीं घटना के बाद कई श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता भी जताई ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1927855
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.