उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने की एनईपी परीक्षाओं एवं शैक्षिक सत्र की समीक्षा

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने की एनईपी परीक्षाओं एवं शैक्षिक सत्र की समीक्षा
  मथुरा । वृन्दावन के टीएफसी के कॉन्फ्रेंस हॉल में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अंतर्गत आयोजित परीक्षाओं एवं आगामी उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, बैठक में विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रोफेसरों ने सहभागिता की, बैठक के दौरान माननीय मंत्री द्वारा नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ।   
   उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए सभी महाविद्यालयों को पूर्ण सतर्कता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करना होगा, साथ ही मंत्री ने महाविद्यालयों में छात्र छात्राओं को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं पर विशेष बल दिया, उन्होंने नारी वंदन अभियान के अंतर्गत छात्राओं से जुड़े प्रमुख विषयों पर चर्चा करते हुए प्रत्येक उच्च शिक्षा परिसर में स्वच्छ शौचालय, सुव्यवस्थित कॉमन रूम तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन के सहयोग को अनिवार्य बताया, बैठक में डॉ0 ललित मोहन शर्मा प्राचार्य, बीएसए कॉलेज, डॉ0 विनय चौधरी प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय वृंदावन), डॉ0 गोविंद चावला, डॉ0 सुरेश चौधरी, डॉ0 एस.के. राय, डॉ0 रवीश शर्मा, डॉ0 वीपी राय, डॉ0 बीके गोस्वामी, फतेह कृष्ण, डॉ0 यू0के0 त्रिपाठी, शाहरुख उस्मानी एवं अमित कुमार शिक्षाविद् उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1711008
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.