पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को कांग्रेसियों ने किया नमन

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किया नमन
-कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई पुण्य तिथि
       मथुरा । जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किसानों के मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई, कलेक्ट्रेट स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई, कांग्रेसियों द्वारा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के कार्यों का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया ।
      कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जन्म एक कृषक परिवार में हुआ था, उनके पिता खेती का कार्य किया करते थे, वकालत की शिक्षा पूर्ण होने के उपरांत चौधरी चरण सिंह के द्वारा वकालत का कार्य शुरू किया गया, इस दौरान वह महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल होकर आजादी के आंदोलन में भाग लेने लगे व अवज्ञा आंदोलन के दौरान जेल भी गए, चौधरी चरण सिंह दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे तथा भारत सरकार में गृह मंत्री, उप प्रधानमंत्री व प्रधानमंत्री रहे । 
     वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के द्वारा किसानों की उन्नति के लिए किसान कानून भी लाये गये जो किसानों के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी सिद्ध हुए, उन्हें किसानों का मसीहा कहा जाने लगा, बृजेश कुमार शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, अश्वनी शर्मा, बृजेश कुमार शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, अश्वनी शर्मा, ललित शर्मा, शाहरुख खान, प्रदीप, मदन लाल मीणा, पंकज चौधरी, अखलाक चौधरी, मोहम्मद हनीफ हाजी, निलेश जादौन, मोहम्मद शमीम आदि मौजूद थे, सभा का संचालन बृजेश कुमार शर्मा ने किया ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1061667
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2025 InzealInfotech. All rights reserved.