द्वारकाधीश मंदिर : अधिक मास में प्रतिदिन होंगे आयोजन, तिथियां घोषित

द्वारकाधीश मंदिर : अधिक मास में प्रतिदिन होंगे आयोजन, तिथियां घोषित 
  मथुरा । पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के प्रसिद्ध मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश में 17 मई से प्रारंभ होने वाले अधिक मास (पुरुषोत्तम मास)के दौरान पूरे वर्ष होने वाले विभिन्न मनोरथों का आयोजन 17 मई से 15 जून तक किया जाएगा, पूरे माह कोई न कोई उत्सव का आयोजन की तैयारियां मंदिर के प्रबंधकों ने तैयार की है जिसकी तिथियां जारी कर दी गई हैं, यह जानकारी मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने दी है ।
   मंदिर के गोस्वामी व वल्लभ कुल संप्रदाय के तृतीय पीठाधीश्वर डॉ0 वागीश कुमार महाराज तृतीय कांकरोली नरेश के निर्देशन में अधिक मास के दौरान 17 मई को पालना, 18 मई को चांदी का पालना, 19 मई को गुलाबी गणगौर, 20 मई को पनघट, 21 मई को चीरहरण एवं नौका विहार, 22 मई को सोने का पालना एवं फूल मंडली, 23 मई को दानगढ़-मानगढ़, 24 मई को नंदोत्सव, 25 मई को छाकलीला, 26 मई को पवित्रा हिंडोला, 27 मई को होली एवं फूल का हिंडोला, 28 मई  को विवाह महोत्सव, 29 मई को शुक्रवार बगीचा एवं जल विहार, 30 मई को फूल मंडली एवं बगीचा में झूला,31 मई  को फूल का बंगला एवं शरद रास, 1 जून को फूलफाग एवं पान का हिंडोला, 2 जून को रथयात्रा एवं नौका विहार, 3 जून को षट्ऋतु,  4 जून को फूल के श्रृंगार एवं फूल के बगीचे में झूला, 5 जून को चांदी का पालना एवं कांच का बंगला, 6 जून को चांदी का पालना एवं हटरी-मोती, 7 जून को बगीचा एवं फूल का हिंडोला, 8 जून को गोचारण एवं सब्जी का हिंडोला, 9 जून अधिक  फूल मंडली एवं लाल घटा, 10 जून चांदी का पालना एवं लाल घटा,11 जून महिदान एवं हटरी,12 जून चांदी का पालना एवं गुलाबी घटा में हिंडोला,13 जून फूल मंडली एवं लहरिया घटा,14 जून कुंज में फूल का बंगला एवं नौका विहार,15 जून सोने का पालना एवं श्याम घटा के आयोजन किए जाएंगेन।
   मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस अधिक मास को पुरुषोत्तम मास के रूप में जाना जाता है और कई लोग इसे मल मास भी कहते हैं, यह मास विशेष रूप से ठाकुर जी की भक्ति के लिए समर्पित है, इस पवित्र माह में वर्ष भर में होने वाले सभी प्रमुख उत्सवों का आयोजन एक ही महीने में किया जाएगा, जो भक्त अपने आराध्य के प्रति सेवा भाव रखते हैं या कोई विशेष मनोरथ संपन्न कराना चाहते हैं, वे मंदिर के समाधान कार्यालय में संपर्क कर अपना मनोरथ लिखवा सकते हैं और ठाकुर जी के लाड लड़ा सकते हैं ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1926033
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.