भाजपा महिला मोर्चा ने सपा के खिलाफ किया प्रदर्शन
भाजपा महिला मोर्चा ने सपा के खिलाफ किया प्रदर्शन
-प्रधानमंत्री के अपमान का लगाया आरोप, राज्यपाल को सम्बोधित सौंपा ज्ञापन
मथुरा । भाजपा महिला मोर्चा ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन किया, भाजपा कार्यकर्ता गुरुवार को तख्तियां हाथों में लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं और प्रदर्शन किया, महिला कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री पर सपा नेताओं की कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में ज्ञापन दिया गया है ।

प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने सपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक मर्यादाओं के पालन की मांग उठाई, प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा महानगर मंत्री एवं महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पूजा चौधरी ने किया, इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं, प्रदर्शनकारियों ने सपा सांसद आजेंद्र लोधी शर्म करो, अखिलेश यादव शर्म करो जैसे नारों के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया।
वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुदिता शर्मा ने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है, उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में शालीनता और मर्यादा बनाए रखना सभी दलों की जिम्मेदारी है, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीपा अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता और विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, इस दौरान नीलम पाण्डेय, वंदना अरोड़ा, नीलम चौधरी, हेमा सिंह, सावित्री, मनीषा, ज्योति चतुर्वेदी, पूजा सैनी, उर्मिला दीक्षित, शशि शुक्ला पार्षद, कृष्णा चौधरी, रामदुलारी, आरती चतुर्वेदी एवं अनीता चावला सहित अनेक महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं ।







.jpeg)









