खाद्य विभाग की कार्यशैली पर उठाये सवाल, सौंपा 12 सूत्रीय ज्ञापन

खाद्य विभाग की कार्यशैली पर उठाये सवाल, सौंपा 12 सूत्रीय ज्ञापन 
   मथुरा । प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आह्वान पर मथुरा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार पिंटू के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम 12 सूत्रीय ज्ञापन कलेक्ट्रेट में खाद्य विभाग के डीआई धीरेंद्र प्रताप सिंह को सौंपा, जिलाध्यक्ष ने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सैंपल भरते समय रिटेलर के साथ निर्माता को भी पार्टी बनाया जाता है लेकिन निर्माता को जारी किया गया फार्म 5-क नहीं भेजा जाता जो नियमों के विपरीत है ।
   उन्होंने मांग की कि निर्माता को पार्टी बनाए जाने की स्थिति में फार्म 5-क पंजीकृत डाक से भेजना अनिवार्य किया जाए, उन्होंने यह भी कहा कि सैंपलों की जांच रिपोर्ट महीनों में प्राप्त होती है जबकि अधिनियम के अनुसार 14 दिनों के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जानी चाहिए, प्रदेश की सभी सरकारी प्रयोगशालाओं को निर्धारित समय सीमा में रिपोर्ट देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, खाद्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 69 के तहत मामूली मामलों में शमन (कम्पाउंडिंग) की व्यवस्था लागू की जाए जिससे व्यापारियों को त्वरित न्याय मिल सके और अनावश्यक मुकदमों का बोझ कम हो ।
   नगर अध्यक्ष डॉ0 राजेंद्र प्रसाद लोधी ने प्राइवेट लैब से जांच कर निर्माताओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को गलत बताते हुए इसे समाप्त करने की मांग उठाई, जिला उपाध्यक्ष भगवती चतुर्वेदी ने सैंपल रिपोर्ट को सार्वजनिक करने और नए सिरे से मानक तय करने की बात कही, खाद्य विभाग के डीआई धीरेंद्र प्रताप सिंह ने व्यापारियों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने और उन पर विचार कर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया, नगर अध्यक्ष डॉ0 राजेंद्र प्रसाद लोधी, महामंत्री सतीश पटेल, भगवती चतुर्वेदी, पवन चौधरी लाला, मोहन पंडित, राजू वर्मा, उदित गोयल, रजत सैनी, संजू सैनी सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1739141
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.