ब्राह्मण समाज ने सपा के खिलाफ किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

ब्राह्मण समाज ने सपा के खिलाफ किया प्रदर्शन, फूंका पुतला
-वामन भगवान महोत्सव समिति ने ब्राह्मण समाज के अपमान का लगाया आरोप
  मथुरा । श्री वामन भगवान महोत्सव समिति के तत्वावधान में शुक्रवार सायं होली गेट पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के कथित अमर्यादित बयान के विरोध में विप्र समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया, समिति के संस्थापक पंडित श्याम शर्मा के निर्देशन में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में विप्र समाज के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवाओं ने सहभागिता की ।


  मुख्य संरक्षक पंडित राम गोपाल शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा में अग्रणी भूमिका निभाता आया है, समाज के सम्मान और स्वाभिमान के विरुद्ध किसी भी प्रकार की टिप्पणी को विप्र समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा, कहा कि समाज विरोधी मानसिकता रखने वाले लोगों को अपनी भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए, संस्थापक पंडित श्याम शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता द्वारा दिया गया बयान अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है ।
   कार्यक्रम संयोजक एवं संरक्षक संजय शर्मा पिपरोनिया ने कहा कि विप्र समाज सदैव शांति, संस्कार और समाज हित की भावना से कार्य करता आया है लेकिन समाज के सम्मान पर आघात होने पर विरोध दर्ज कराना आवश्यक हो जाता है, उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की, कार्यकारिणी अध्यक्ष संजय हरियाणा ने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है, उन्होंने सभी लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का आह्वान किया । 
   प्रदर्शन के दौरान उपस्थित लोगों ने समाज की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया तथा एक स्वर में अमर्यादित टिप्पणी की निंदा की, कार्यक्रम में विजय शर्मा, अर्जुन पंडित, आशीष शर्मा, विनोद दीक्षित, बृजेश शर्मा, कुलदीप शर्मा, अजय शर्मा लाला, राजा ज्ञानेंद्र दीक्षित, राहुल शर्मा, सर्वेश चतुर्वेदी, ललित स्वामी, विनोद पांडे, के0 के0 शर्मा, चंद्रकांत पांडे, कुलदीप शास्त्री, महेश दास, अनूप गौतम, पंकज चतुर्वेदी, डॉ0 जमुना शर्मा एवं सौरभ शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1739949
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.