बृज लोकगीत कार्यशाला का पूर्व विधायक ने किया शुभारंभ

बृज लोकगीत कार्यशाला का पूर्व विधायक ने किया शुभारंभ
  मथुरा । उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ, संस्कृति विभाग निदेशालय लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के 75 जिलों में क्षेत्रीय लोक संस्कृति एवं पारंपरिक विधाओं के संरक्षण और संवर्धन हेतु कार्यशालाओं का आयोजन कराया जा रहा है, इसी क्रम में मथुरा के माँ रेशम देवी भगवान दास आदर्श सीनियर सेकेंड्री स्कूल में 15 दिवसीय बृज लोकगीत कार्यशाला का शुभारंभ किया गया ।
  कार्यशाला का उद्घाटन पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया, उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं युवाओं, बच्चों एवं बच्चियों को अपनी क्षेत्रीय लोक संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करती हैं, कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर विनीत कुमार मौर्य, प्रिंसिपल अंजू शर्मा, जिला मंत्री अंकुर गुर्जर एवं प्रशिक्षक अरुण रावल आकाशवाणी एवं दूरदर्शन कलाकार बृज लोक गायक भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे, कार्यशाला में प्रतिभागियों को बृज लोकगीतों की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1739945
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.