विद्यार्थियों को वॉरियर अवार्ड से किया सम्मानित, जागा उत्साह व उमंग
विद्यार्थियों को वॉरियर अवार्ड से किया सम्मानित, जागा उत्साह व उमंग
-माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शुरू की अनूठी पहल, टॉपर्स ने साझा किये अनुभव
फरह (मथुरा) । माध्यमिक शिक्षा विभाग, आगरा मंडल द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बीते दिन वॉरियर अवॉर्ड 2026 का आयोजन किया गया जिसमें यूपी बोर्ड परीक्षा में श्रेष्ठ अंक लेकर आए मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया, कार्यक्रम माध्यमिक शिक्षा विभाग आगरा मंडल द्वारा नवाचार के रूप में किया गया, हाईस्कूल और इन्टरमीडिएट परीक्षा 2026 में जनपद के टॉप दसवीं तक मेरिट प्राप्त विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया ।
आगरा मण्डल के संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ0 मुकेश अग्रवाल द्वारा प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया, समारोह में विद्यार्थियों के साथ उनके प्रधानाचार्य, अध्यापक एवं अभिभावक उपस्थित रहे, इस मौके पर विद्यार्थी पुरस्कार पाकर फूले नहीं समा रहे थे, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में जनपद टॉपर अबीन खान ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की अपनी रणनीति, पढ़ने के तरीके और अध्ययन समय को लेकर अपने अनुभव साझा किए, छात्रा नीरज ने विषय एवं वर्ग चयन की बाधाओं को पार करते हुए विज्ञान वर्ग में गणित विषय के साथ जनपद टॉप किया, हाई स्कूल परीक्षा के जनपद मेरिटोरियस छात्रा तनु अग्रवाल ने बताया कि उसने छात्राओं का ग्रुप बनाकर अध्ययन किया ।
वहीं सम्मान समारोह में जब व्यक्तिगत परिचय की बात आई तो आश्चर्यजनक तथ्य सामने आए, मेधावी विद्यार्थियों के अधिकांश अभिभावक कोई किसान था तो कोई मजदूर और कोई अपनी दुकान खोलकर बच्चे को पढ़ा रहा था, जेडी आगरा डॉ0 मुकेश अग्रवाल ने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धियां उनके परिवार तथा अध्यापक की मेहनत से सम्भव हुई हैं, सफलता का रास्ता कठिन अवश्य हो सकता है, किंतु परिणाम आंखों में चमक पैदा कर जाता है, कार्यक्रम में सह जिला विद्यालय निरीक्षक यशपाल सिंह, प्रधानाचार्य डॉ0 शालिनी अग्रवाल, डॉ0 शिव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे, व्यवस्थायें सूर्यकांत शर्मा, गौरव गुंजन, हिमांशु ने की, डाइट स्टाफ गौरी पांडेय,शिखा शर्मा, विवेक कुमार उपस्थित रहे ।







.jpeg)









