कोतवाली पुलिस ने दबोचा गोली मारने का आरोपी, भेजा जेल

कोतवाली पुलिस ने दबोचा गोली मारने का आरोपी, भेजा जेल
    मथुरा । थाना कोतवाली पुलिस ने जान से मारने की नियत से फायरिंग करने के आरोपी अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है, थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा रविवार को रात करीब साढे बारह बजे मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली पर पंजीकृत अभियोग में वांछित अभियुक्त सिध्दार्थ उर्फ कृष्णा पुत्र रोहतान सिंह निवासी हंसराज कालोनी गोवर्धन चौराहा थाना हाइवे को अलवर बाजना पुल के पास थाना कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है ।
  पुलिस ने अभियुक्त से बरामद अवैध तमंचा के आधार पर अभियोग में आर्म्स एक्ट की धारा की वृद्धि की है, अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली पर विधिक कार्यवाही की गई, 16 मार्च को नीरज पुत्र ओम प्रकाश, पवन पुत्र महेन्द्र, अर्जुन, शोर्या, सिद्धार्थ, अनिल, सुनील आदि के विरूद्ध वाइक पर सवार होकर अवैध तमंचो से लैस होकर वादी के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से फायर किया जिससे पीडित के हाथ में गोली लगी थी, कार्यवाही करने वाली टीम में एसआई संजीव कुमार, एसआई मुश्ताक मेहदी थाना कोतवाली आदि पुलिसकर्मी थे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1743990
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.