नगर निगम ने अटकाया रिफ्यूजी आवास व मार्केट का नामांतरण

नगर निगम ने अटकाया रिफ्यूजी आवास व मार्केट का नामांतरण
-नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सांसद के सामने उठाया मुद्दा
    मथुरा । नगर के व्यापारियों के व्यापक हित व आम नागरिकों की सुविघार्थ विविध विषयों पर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल व स्थानीय सांसद हेमा मालिनी की गहन व सकारात्मक बैठक हुई व विचार विमर्श के उपरांत तय किया गया की व्यापारिक हित में सांसद की अध्यक्षता में व्यापार मंडल व संबंधित अधिकारियों की नियमित बैठक होगी ।
 बैठक में नगर उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री व गुरमुख दास ने सांसद के समक्ष कोतवाली रोड स्थित पालिका मार्केट व आगरा रोड स्थित 100 से अधिक परिवारों को आवंटित रिफ्यूजी आवास व मार्केट का नामांतरण व हाउस टैक्स वॉटर टैक्स की रसीद तीन बार बोर्ड प्रस्ताव, शासनादेश व सरकारी गाइडलाइन के बाद भी नही किए जाने का मुद्दा प्रमुखता से रखा, बताया कि पाकिस्तान से आऐ शरणार्थियों को उक्त जगह आवंटित की गई थी किंतु निगम द्वारा सरकारी आदेशों की अनदेखी व बोर्ड प्रस्तावों को नकरते हुए सैकड़ो व्यापारी व परिवारों को परेशान किया जा रहा है ।
   नगर महामंत्री सुनील साहनी व सहमहामंत्री भगवान चतुर्वेदी ने जानलेवा भैंस बहोरा नाले की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि अनियमित रूप से यह नाला कहीं चार फीट कहीं सात फीट और कहीं 10 फीट तक चौड़ा है जिसमें गिरकर नागरिकों की मौत भी हो चुकी है व आए दिन इसमें पशु गिरते रहते हैं, इस नाले के कारण यहां के व्यापारियों व निवासियों का जीना दुबर हो गया है व इसी तरह यहां स्थित कन्या इंटर कॉलेज के पास मुख्य मार्ग पर निगम द्वारा डलाबघर बना दिया गया है ।
   नगर मंत्री विकास जिंदल व पराग गुप्ता द्वारा सांसद के समक्ष संपूर्ण नगर को एक साथ सड़क निर्माण के नाम पर खोदे जाने पर कहा कि सीएम ग्रिड योजना, स्मार्ट सिटी योजना आदि अनेकों योजना से नगर की सड़कों का निर्माण किया जा रहा है एक तरफ से सड़क निर्माण न कर संपूर्ण पुराने शहर को एक साथ गंगाजल, सीवर लाईन, पानी निकासी के नाम पर खोदा जा रहा है व विभागों में आपसी सामंजस्य की कमी के कारण नवनिर्मित सड़क को दूसरे विभाग द्वारा दो-तीन महा बाद दोबारा खोद दिया जाता है व इसी तरह विद्युत लाइन अंडरग्राउंड होने के बाद व दूरसंचार विभाग की लैंडलाइन फोन लगना बंद होने के बावजूद आज भी सैकड़ो खंबे फालतू खड़े है व विद्युत विभाग द्वारा जगह-जगह लगाऐ गए पैनल टूटे व खुले पड़े हैं ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1743988
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.