फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने की औषधि निरीक्षक की स्थायी नियुक्ति की मांग

फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने की औषधि निरीक्षक की स्थायी नियुक्ति की मांग 
   मथुरा । अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि भूषण सिंह के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में राज्य औषधि नियंत्रक से मिलकर जिलों में चल रही अनियमितताओं के संबंध में चर्चा की, प्रदेश अध्यक्ष ने बताया करीबन 11 जिलों में औषधि निरीक्षक का पद खाली होने से दवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा की निगरानी प्रभावित हो रही है, इससे मरीजों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है ।
  उन्होंने राज्य औषधि नियंत्रक को बताया कि नये मेडीकल स्टोर के लाइसेंस एवं नवीनीकरण होने में बहुत कठिनयों का सामना करना पड रहा है बहुत समय से मेडीकल स्टोर के लाइसेंस रुके हुए हैं, मामले को संज्ञान में लेते हुए जल्द से जल्द औषधि निरीक्षक की स्थायी नियुक्ति करने की व्यवस्था की जाए जिस पर राज्य औषधि नियंत्रक ने कहा बहुत जल्द ही सभी जिलों में नये औषधि निरीक्षक की नियुक्ति कर दी जाएगी, इस दौरान अजीत सिंह प्रदेश महासचिव उ.प्र, नदीम खान, करन, संतोष आदि फार्मासिस्ट उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2002027
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.