मथुरा में भीषण गर्मी में दो दिन में हुईं दो बडे अग्निकांड की घटना
मथुरा में भीषण गर्मी में दो दिन में हुईं दो बडे अग्निकांड की घटना
-मंगलवार को इंडस्ट्री ऐरिया में दोना पत्तल की फैक्ट्री में हुआ था अग्निकांड
-बुधवार को छाता क्षेत्र में तारकोल फैक्ट्री में आग, कई किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार
मथुरा । जनपद में तापमान लगातार 45 डिग्री के आसपास चल रहा है, भीषण गर्मी में जरा सी लापरवाही से बड़े हादसे होने का खतरा बढ गया है, मथुरा में पिछले दो दिन में हुए दो भीषण अग्निकांड से लोग सहम गये हैं, गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि दोनों अग्निकांड ज्यादा संवेदनशील स्थानों पर ही हुए हैं, मंगलवार की शाम को मथुरा में औद्योगिक क्षेत्र में एक प्लास्टिक और थर्माकोल के दोना पत्तल बनाने की फैक्ट्री में आग लगी थी ।

बुधवार की सुबह छाता थाना क्षेत्र में आगरा-दिल्ली हाईवे पर एक तारकोल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकलकर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद दोनों स्थानों पर आग पर काबू पाया जिससे लाखों के नुकसान हुआ है, आगरा दिल्ली हाईवे पर छाता थाना क्षेत्र में एक तारकोल (डामर) फैक्ट्री में बुधवार दोपहर को अचानक भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसमान में उठता काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दिया ।
.jpg)
प्लांट में मौजूद कर्मचारियों के अनुसार सुबह करीब 9 बजे मशीनों द्वारा कच्चे माल को प्रोसेस कर तारकोल बिटुमिन तैयार किया जा रहा था, इसी दौरान तैयार माल को एक गाड़ी (टैंकर) में लोड किया जा रहा था, तभी अत्यधिक तापमान की वजह से अचानक लपटें उठने लगीं, आग को बढ़ता देख फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों ने भागकर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई, एसडीएम वैभव गुप्ता, तहसीलदार सचिन पंवार, छाता कोतवाली प्रभारी उमेश त्रिपाठी और फायर ब्रिगेड के उपनिरीक्षक आलोक सिंह प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे ।







.jpeg)









