जिला पंचायत अध्यक्ष ने सुनीं पीएम मोदी की ‘मन की बात
जिला पंचायत अध्यक्ष ने सुनीं पीएम मोदी की ‘मन की बात’
मथुरा । जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने कुंज नगर बूथ संख्या 254 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 134वें संस्करण को बूथ अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं और मातृशक्ति के साथ सुना, उन्होंने मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया तथा संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के संकल्प को और सशक्त बनाने का आव्हान किया ।
उन्होंने कहा मन की बात कार्यक्रम हम सभी को प्रेरित करने वाला एक सशक्त माध्यम बन गया है, प्रधानमंत्री विभिन्न क्षेत्रों की प्रेरणादायक कहानियों को साझा कर, अन्य लोगों को भी जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं, उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आज प्रधानमंत्री ने भीषण गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने और गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक उपाय अपनाने का आह्वान किया ।
उन्होंने देशी एवं पारंपरिक पेयों को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए आम सहित भारतीय फलों की विशेषताओं का उल्लेख भी किया है, इस दौरान उन्होंने भाजपाईयों सहित अन्य ग्रामीणों से कार्यक्रम के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया और उनके विचार जाने, कहा निष्ठा और समर्पण के साथ किए गए अच्छे कार्य दूसरे लोगों के लिए भी उदाहरण बनते हैं, कार्यक्रम में प्रताप सिंह राणा, सुशील चौधरी, अजय राजावत, मलय सिंह राठौर, कृष्णा शर्मा, मनीष कुमार, ब्रज मोहन सिंह, काजल बघेल, रामवीर सिंह, लक्ष्मण सिंह सहित मातृशक्ति एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।







.jpeg)









