चिकित्सक मिलकर बनाएंगे टीबी मुक्त भारत, लिया संकल्प

चिकित्सक मिलकर बनाएंगे टीबी मुक्त भारत, लिया संकल्प
-आयुष, यूनानी एवं होम्योपैथिक चिकित्सकों के प्रयास से मजबूत होगा टीबी मुक्त भारत अभियान
  मथुरा । द ग्लोबल फंड एवं एचएलएफपीपीटी के सहयोग से संचालित प्रोजेक्ट शक्ति के अंतर्गत टीबी की शीघ्र पहचान सुनिश्चित करने हेतु आयुष, यूनानी, होम्योपैथिक एवं अनौपचारिक चिकित्सकों की सहभागिता” विषय पर एक महत्वपूर्ण संवेदीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन डेम्पियर नगर स्थित एक होटल में किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 संजीव यादव द्वारा की गई। 


  कार्यशाला में आयुष, यूनानी एवं होम्योपैथिक चिकित्सकों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर टीबी उन्मूलन अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया, कार्यक्रम में नीमा के अध्यक्ष डॉ0 अखिलेश अग्रवाल, सचिव डॉ0 अर्पित, डॉ0 भूपेंद्र, डॉ0 हरिओम शर्मा, डॉ0 संदीप कुमार, डॉ0 के0 के0 शर्मा, डॉ0 अशोक अग्रवाल, डॉ0 कुलदीप शर्मा, डॉ0 योगेश सहित अनेक आयुष, यूनानी एवं होम्योपैथिक चिकित्सक उपस्थित रहे ।
  सेंट्रल टीबी डिवीजन (सीटीडी) से डॉ0 मयंक अग्रवाल एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ के आगरा सलाहकार डॉ0 मानस शर्मा द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान, 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान, उच्च जोखिम समूहों की पहचान तथा प्रारंभिक जांच की आवश्यकता पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया, विशेषज्ञों ने बताया कि वर्तमान अभियान के अंतर्गत टीबी मरीजों के संपर्क में रहने वाले व्यक्तियों, डायबिटीज एवं एचआईवी मरीजों, कुपोषित लोगों, बुजुर्गों, धूम्रपान एवं शराब सेवन करने वालों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सक्रिय स्क्रीनिंग की जा रही है । 
  जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 संजीव यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में आयुष, यूनानी एवं होम्योपैथिक चिकित्सकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, उन्होंने कहा कि जनपद में संचालित 100 दिवसीय सघन टीबी खोज अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर सर्वे, एक्स-रे एवं नॉट परीक्षण के माध्यम से मरीजों की सक्रिय खोज की जा रही है, कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आयुष, यूनानी, होम्योपैथिक एवं अनौपचारिक स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं की सहभागिता बढ़ाकर टीबी की शीघ्र पहचान सुनिश्चित करना तथा मथुरा को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में जनजागरूकता एवं जनभागीदारी को मजबूत करना रहा, जिला क्षय रोग केंद्र से अंकित शुक्ला, आजम खान, शिव कुमार, हिमांशु सेठी, लाखन, अखिलेश दीक्षित एवं बिहारी लाल सहित अन्य कर्मचारियों ने भी सहभागिता की ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1790583
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.