सपाइयों ने बेलगाड़ी के साथ कलैक्ट्रेट पर किया जोरदार प्रदर्शन

सपाइयों ने बेलगाड़ी के साथ कलैक्ट्रेट पर किया जोरदार प्रदर्शन
-बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसान समस्याओं और कानून व्यवस्था के उठाये मुद्दे
   मथुरा । समाजवादी पार्टी ने जिले में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और कानून व्यवस्था के मुद्दों को लेकर बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया, पार्टी ने सभी फ्रंटल संगठनों के साथ मिलकर जिला कार्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं ने वटवृक्ष के नीचे एकत्र होकर प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की ।
   वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश का किसान, नौजवान, मजदूर, व्यापारी, छात्र और आम जनमानस सभी वर्तमान सरकार की नीतियों से परेशान हैं, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य न मिलना गंभीर समस्या बन चुकी है, इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बेलगाड़ी को सांकेतिक रूप में लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय की ओर कूच किया। हजारों कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जिसमें बिजली की बढ़ती कीमतों, स्मार्ट मीटर के जरिए उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डालने, बाधित बिजली आपूर्ति, छात्रों के साथ पेपर लीक की घटनाओं तथा हाल ही में नीट, एनटीए और सीबीएसई बोर्ड में कथित धांधलियों का मुद्दा उठाया गया, साथ ही डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर भी नाराजगी जताई गई ।
  इस दौरान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में जिला महासचिव सुभाष पाल, वरिष्ठ नेता प्रदीप चौधरी, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, दिगंबर सिंह  जाटव, गगन रावत, जिला सचिव तुलसीराम धनगर, मोड ठाकुर, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मुरारी मैथिल, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सोनू ठाकुर, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नजर कुरैशी, छात्र सभा के अध्यक्ष संतोष यादव, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष नाजीम अब्बासी, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संदीप अहेरिया सहित विभिन्न विधानसभा व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1790578
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.