बरसाना की बहुचर्चित घटना में गिरफ्तार हुआ आरोपी सूरजपाल

बरसाना की बहुचर्चित घटना में गिरफ्तार हुआ आरोपी सूरजपाल 
-पुलिसकर्मियों को धक्का देकर भाग गया था आरोपी मिट्टी खनन माफिया
    मथुरा । थाना बरसाना पुलिस ने छह जून की रात के समय करीब 12 बजकर 10 मिनट पर थाना बरसाना पर धारा 121(1), 132, 190, 191(2), 351(2), 352 बीएनएस में पंजीकृत अभियोग में वांछित चल रहे सूरजपाल पुत्र सुघड़ सिंह निवासी ग्राम कमई थाना बरसाना को ग्राम कमई से गिरफ्तार किया है, थाना बरसाना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कमई व करहला के बीच में गौशाला के पास जेसीबी से खुदाई करके अवैध मिट्टी खनन का कार्य किया जा रहा था और मिट्टी को ट्रेक्टरों से ढुलाई की जा रही है ।
  इस सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो एक जेसीबी से मिट्टी की अवैध खुदाई करके चार ट्रेक्टर ट्राली से मिट्टी की अवैध ढुलाई की जा रही थी जिसकी सूचना खनन अधिकारी को दी गयी व पुलिस बल द्वारा ट्रैक्टर व जेसीबी को मौके पर ही रोककर रखा गया, इसी बीच खनन अधिकारी अक्षय कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे जिनके द्वारा चारों ट्रेक्टर ट्राली व जेसीबी को साधारण मिट्टी खनन में मौके पर सीज किया गया, जब पुलिस द्वारा चारों ट्रेक्टर ट्राली व जेसीबी को लेकर थाने के लिए चले तो करहला गौशाला के पास एक मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्ति आये जिनके नाम सूरजपाल पुत्र सुघड़ सिंह निवासी ग्राम कमई थाना बरसाना व लखन सिंह पुत्र हरीसिंह निवासी ग्राम कमई थाना बरसाना नें ट्रेक्टर ट्राली को रोक लिया । 
  पुलिस द्वारा इन व्यक्तियों से ट्रेक्टर ट्राली को रोकने का कारण पूछा गया तो दोनों व्यक्तियों द्वारा उत्तेजित होकर पुलिस बल के साथ गाली गलौच की गयी, पुलिसबल द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया परंतु वह नहीं माने और इन्होनें फोन करके और अज्ञात लोगों को बुला लिया, इस घटना पर थाने से और पुलिस बल को बुलाया गया तो दोनों लोग व इनके द्वारा बुलाये गये 5-7 अज्ञात लोगों ने उप निरीक्षक मदन सिंह को धक्का देकर गिरा दिया एवं गाली गलोज व जान से मारने की धमकी देकर भाग गये जिस सम्वन्ध में उप निरीक्षक मदन सिंह थाना बरसाना की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसमें अभियुक्त सूरजपाल पुत्र सुघड़ सिंह निवासी ग्राम कमई थाना बरसाना को ग्राम कमई से गिरफ्तार किया गया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1926373
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.