शनिवार को वृंदावन में श्रद्धालु की मौत, गर्मी से बिगड़ी थी तबीयत

शनिवार को वृंदावन में श्रद्धालु की मौत, गर्मी से बिगड़ी थी तबीयत
  वृंदावन । अधिकमास में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ व भीषण गर्मी के बीच शनिवार को एक श्रद्धालु की मौत हो गई, मध्य प्रदेश के गुना जनपद से परिवार के साथ दर्शन करने आए 50 वर्षीय श्रद्धालु की मंदिर की गली में अचानक तबीयत बिगड़ गई, पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया ।
   जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के गुना जनपद के ग्राम वमौरी निवासी भरत सिंह लोधा (50) शनिवार दोपहर अपनी पत्नी राममूर्ति, मामा सुरेश लोधा तथा राजेश लोधा के साथ ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे, दोपहर करीब साढ़े 12 बजे विद्यापीठ चौराहे से मंदिर की ओर बढ़ते समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, बताया गया कि मंदिर की गली नंबर-3 में गेट संख्या-3 से पहले भरत सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े, घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई ।
  सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी और सुरक्षागार्ड मौके पर पहुंचे तथा एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद भरत सिंह को मृत घोषित कर दिया, श्रद्धालु की मौत की खबर मिलते ही साथ आए परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया, घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है, अधिकमास के दौरान बांकेबिहारी मंदिर में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है, ऐसे में भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2063715
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.